परिहार: धरहरवा गांव में जलजमाव से बढ़ी लोगों की परेशानी, घरों में घुसा पानी
परिहार प्रखंड अंतर्गत धरहरवा सहजौली पंचायत के धरहरवा गांव में नाला नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पानी लोगों के घरों में भी घुसने लगा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधि