पिछोर: 'कांग्रेस का झगड़ा, भाजपा को क्यों फंसा रहे?' भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल, थाने में दिया आवेदन
भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगे मारपीट के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है।गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पिछोर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आपस में ही विवाद हुआ और मारपीट हुई फिर भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप क्यों।