मझगवां: चित्रकूट के राजौला में दर्दनाक हादसा, कंप्रेसर टंकी फटने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
चित्रकूट के राजौला में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर टंकी विस्फोट होने से 42 वर्षीय रामकिशोर प्रजापति की मौत हो गई। मृतक राजौला के वार्ड नंबर 12 स्थित हनुमान मंदिर के पास पंचर बनाने का काम करते थे। दोपहर में वे एक बाइक के टायर में हवा भर रहे थे, तभी कंप्रेशर मशीन में जोरदार धमाका हो गया। धमाके में रामकिशोर की मौके पर ही