सिवनी: सिवनी में स्कूल बसों पर सख्ती: 6 वाहनों पर कार्रवाई, ₹10 हजार का जुर्माना
Seoni, Seoni | Jul 9, 2026 सिवनी में छात्रों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने स्कूल बसों की सघन जांच अभियान चलाया। गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार चेकिंग के दौरान 6 स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों में खामियां मिलने पर कुल ₹10,000 का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं।