बेल्थरा रोड: अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर अज्ञात मनबढ़ों के खिलाफ भीमपुरा थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
भीमपुरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की दलित बस्ती के पास स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा ने सोमवार शाम 6 बजे बताया कि रसड़ा सीओ रजनीश कुमार के निर्देश पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर