स्याना: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त, दो का मौके पर किया गया निस्तारण
Siyana, Bulandshahr | Jul 6, 2026
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सोमवार को एडीएम नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व व बिजली संबंधित 23 शिकायतें प्राप्त हुई थी।