गोरखपुर: बारिश-आंधी का कहर, गेहूं की फसल पर संकट, कटाई पर लगा ब्रेक, खेतों में खड़े किसान—मौसम ने बढ़ाई चिंता
गोरखपुर आसपास के इलाकों में मंगलवार रात और बुधवार को हुई बारिश और तेज आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब खेतों में भीग रही हैजिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।आसमान मेंउमड़ते-घुमड़ते बादलों को देखकर किसानों की धड़कनें तेज हो गईं।हालात ऐसे हो गए कि कंबाइन मशीनें खेतों में ही खड़ी हो गईं और कटाई का काम पूरी तरह रुक गया