बुढ़ाना: बुढाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु चलाया गया अभियान, काटे गए विद्युत कनेक्शन
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कस्बा बुढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत विभाग की टीम द्वारा विद्युत बिल जमा कराने हेतु अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत घर घर जाकर विद्युत बिल जमा कराने हेतु तगादे की कार्यवाही की गई। साथ ही जिन उपभोक्ताओं द्वारा काफी समय से विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया गया उनके विरुद्ध कनेक्शन विच्छेदन की कार्यवाही की गई है।