नवाबगंज: जैदपुर-भानमऊ रोड पर कानूनगो हरि शंकर की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मुंशी घायल; DM अस्पताल पहुंचे
जैदपुर-भानमऊ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस सड़क हादसे में कानूनगो हरि शंकर वर्मा की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद मुंशी अखिलेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। कानूनगो हरि शंकर वर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।