कोंडागांव: पैसरा गांव में बाइक के पीछे बैठे ग्रामीण गिरकर घायल, फरसगांव अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चिचाडी निवासी राजाराम नाग और कवलू नेताम यह दोनों बुधवार को बाइक में सवार होकर आलोर जा रहे थे तभी करीब 2 बजे पैसरा गांव में बाइक के पीछे बैठा कवलू राम बाइक से गिर गया। जिसे चेहरे में चोट आई है। घायल कवलू को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है।