नशा के सौदागरों पर असरदार कार्रवाई करते हुए लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.5 किलो अफीम बरामद की है,इस दौरान सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।