फतेेहपुर: फतेहपुर वन क्षेत्र में बड़ा बदलाव, प्रमोद सिंह का तबादला, पर्यावरण संरक्षण की विरासत के साथ नई तैनाती
शासन ने फतेहपुर वन क्षेत्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह का स्थानांतरण श्रावस्ती जनपद के भिनगा रेंज में कर दिया है। वहीं, अमेठी जिले के तिलोई रेंज में तैनात वन क्षेत्राधिकारी जहीर मिर्जा को फतेहपुर वन क्षेत्र की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।