हथौड़ी थाना क्षेत्र के गरहीबसतपुर गांव की रहने वाली मीना देवी ने बताई की जमीनी मामले को लेकर उनके देवर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। वे अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।