खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली गांव की रहने वाली कविता ने बतायी की उनकी माँ ललिता देवी सिंधिया से टोटो पर बैठकर अपने घर आ रही थी। टोटो पर ड्राइवर लगाकर कुल नौ लोग बैठे हुए थे। कारगिल चौक पर टोटो पलटी कर गया। जिसमें बैठी ललिता देवी जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।