छतरपुर: मातगुवां पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव की गुत्थी सुलझाई, हत्या के दो आरोपी दबोचे
मातगुवां थाना पुलिस ने रेलवे लाइन पर मिले क्षत-विक्षत शव के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक रामजी रैकवार की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को पहले झाड़ियों में छिपाया गया और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।