बक्सर: सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने अपने विरोध पर दिया जवाब कहा - आरोप साबित हुए तो दे दूंगा इस्तीफा
Buxar, Buxar | Jul 28, 2024 भाजपा के द्वारा अपना विरोध किए जाने पर सदर विधायक ने जवाब दिया है. उनका यह कहना है कि भाजपा के द्वारा उनका विरोध किया जाना गलत है क्योंकि जिस सड़क को लेकर उनका विरोध किया जा रहा है वह सड़क संसद के द्वारा बनाई गई थी. साथ ही सड़क के किनारे नाली निर्माण नहीं होने के कारण उसकी यह हालत हुई है. उन्होंने कहा कि उन पर यदि आरोप साबित हुए तो वह इस्तीफा दे देंगे.