देवास नगर: मोबाइल की फोटो से होगा इलाज? देवास जिला अस्पताल की एक्स-रे व्यवस्था पर उठे सवाल
मोबाइल की फोटो से होगा इलाज? देवास जिला अस्पताल की एक्स-रे व्यवस्था पर उठे सवाल देवास। जिला चिकित्सालय (एम.जी. अस्पताल) की एक्स-रे व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। शिकायतों के अनुसार, मरीजों को एक्स-रे फिल्म उपलब्ध कराने के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई गई एक्स-रे इमेज का मोबाइल से फोटो खींचने की सलाह दी जा रही है और उसी के आधार पर इलाज कराने के ल