जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने गुरुवार रात बड़ा ऑपरेशन चलाया। रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक चली जिलेभर की कॉम्बिंग गश्त में 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी एक साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने आधी रात को बदमाशों और वारंटियों के घरों पर दबिश देकर उन्हें चौंका दिया।