हांसी: हांसी में अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार, शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग मामले में तीन पिस्तौल सप्लाई करने का आरोप
Hansi, Hissar | Mar 20, 2025 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अंकित ने हाल ही में गांव शेखपुरा और ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे। उसने आरोपी रवि और इंद्र को तीन अवैध पिस्तौल सप्लाई की थीं।बास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित को हिरासत में ले लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया