हांसी: हांसी में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़: खंडहर में छिपे थे बदमाश, पुलिस ने घेरा तो की फायरिंग, 1 बदमाश घायल, 2 गिरफ्तार
Hansi, Hissar | Mar 7, 2025 हिसार जिले में वीरवार देर रात हांसी एसटीएफ और अपराधियों के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दो बदमाशों को पकड लिया है। बदमाशों की पहचान रवि निवासी कृष्णा कॉलोनी और इंद्र सैनी के रूप में हुई है।आरोपी रवि के खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो मामले, चोरी का एक मामला, हत्या के प्रयास का एक मामला और परिवार एक्ट का एक केस दर्ज हैं