बालाघाट: बेनाम जिंदगी, बेआवाज़ विदाई: घिसरी नदी के नाले में मिला अज्ञात शव
कभी किसी का अपना रहा एक इंसान, आज गुमनामी में इस दुनिया से विदा हो गया। हट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगोड़ी और कोहकाडिबर के बीच घिसरी नदी के नाले से बरामद एक अज्ञात व्यक्ति की लाश ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—वह कौन था, कहाँ से आया था और किन हालातों में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। 9 अप्रैल की दोपहर करीब 4 बजे ग्रामीणों की नजर नाले में पड़ी एक निर्वस्त्र लाश पर गई