अजयगढ़: अजयगढ एसडीएम ने की नदी नालों के पुल व रपटा के ऊपर पानी होने पर पार नहीं करने की अपील
Ajaigarh, Panna | Jul 27, 2024 अजयगढ़ के प्रभारी एसडीम संजय कुमार नागवंशी ने लोगों से अपील की है की नदी एवं नालों के पुल पुलिया या रपटा के ऊपर पानी होने पर उन्हें पैदल या किसी वाहन के माध्यम से पार करने की कोशिश ना करें बल्कि किनारे पर खड़े होकर पानी घटने का इंतजार करें। पुल या रपटा के ऊपर पानी होने पर उसे पार करना घातक साबित हो सकता है और ऐसे में जान भी जा सकती है ।