बिंदकी: बिंदकी कस्बे के भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा के मुख्य बीमा सलाहकार संगठन के अध्यक्ष बने उपेंद्र सिंह गौतम, हुआ स्वागत
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा में बुधवार को दिन में करीब 1:00 बजे मुख्य बीमा सलाहकार संगठन की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मत से उपेंद्र सिंह गौतम को मुख्य बीमा सलाहकार संगठन बिंदकी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा संजय मिश्रा उर्फ कुलदीप को महामंत्री बनाया गया। राकेश उमराव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए।