कुटुंबा: बारिश का इंतजार नहीं, कुटुंबा में समरसेबल से शुरू की धान रोपनी; यह है पहली पहल
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड के जगई गांव के किसान प्रवेश पांडेय ने पर्याप्त मानसूनी बारिश और नहर का पानी नहीं पहुंचने के बावजूद समरसेबल व मोटर के सहारे 35 बीघे खेत तैयार कर शुक्रवार से धान की रोपनी शुरू कर दी। पहले दिन करीब सात बीघे में रोपनी पूरी हुई। इसे इस वर्ष कुटुंबा प्रखंड में धान रोपनी की पहली शुरुआत माना जा रहा है