पीलीभीत: पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, राजनीतिक हलचल तेज हुई
पीलीभीत। बीसलपुर में पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा का एक युवक को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो वुधवार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस समय का है, जब वह बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधार के आत्महत्या प्रकरण में शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे थे। वीडियो सामने आने के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।