तारानगर: तारानगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
भाजपा शहर मण्डल कार्यालय में तारानगर शहर मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अनुप खण्डेलवाल की अध्यक्षता में देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। भारतीय जनसंघ की स्थापना कर उन्होंने देश को एक राष्ट्रवादी विचारधारा वाला वैकल्पिक राजनीतिक मंच दिया।