तारानगर: तारानगर में अपने निज आवास पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने जनसुनवाई की, समाधान हेतु की चर्चा
तारानगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने अपने आवास पर जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी। इसी दौरान वे बिजली-पानी,सडक़,सिंचाई एंव अनेक मुद्दों को लेकर आमजन से रूबरू हुए व अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की।जांगिड़ ने कहा सीएम भजनलाल शर्मा व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में विकास कार्य हो रहे है।