तारानगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत हडिय़ाल, ढिंगी, झाड़सर छोटा ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि 07 जुलाई को जिले की तारानगर पंचायत समिति की हडिय़ाल, ढिंगी, झाड़सर छोटा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।