महोबा: राठ रोड पर FPO जैविक बाजार का शुभारंभ, डीएम ने देशावरी पान उत्पादों की की सराहना
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 एफपीओ जैविक बाजार का शुभारंभ डीएम गजल भारद्वाज ने फीता काटकर किया। नगर पालिका द्वारा स्थापित इस बाजार में 12 एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को स्टॉल दिए गए हैं। डीएम ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और देशावरी पान से बने लड्डू, शरबत व चॉकलेट जैसे उत्पादों की सराहना की। उन्होंने उत्पादकों को जीआई टैग दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया।