कलान (शाहजहाँपुर)। स्थानीय पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी (किशोर) को घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड (JJB), शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।