बलियापुर: बलियपुर में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
बलियापुर पूर्वी पंचायत सभागार में शुक्रवार की सुबह फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना का दो दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और फसल सुरक्षा योजना का लाभ उठाकर किसान फसल में वृद्धि कर उन्नति कर सकता है