उमरेठ: उमरेठ में 14 साल की नाबालिग से शादी कर भागे, पुलिस ने दस्तयाब कर मामला दर्ज किया
उमरेठ के खारा पिंडरई गांव की नाबालिग ने घर से भागकर युवक से विवाह कर लिया। 14साल की बालिका पुलिस को जब मिली तो उसकी मांग भरी हुई थी। पुलिस ने उसका मंगलवार को मेडिकल कराया।बालिका आठवी की छात्रा है। वह एक युवक के साथ कहीं चली गई। उसके साथ विवाह कर रहने लगी। पुलिस ने सूचना पर उसे तलाशा। उसके परिजनांे को सोंपा। बुधवार 1 बजे पुलिस ने बताया मामला कायम किया गया है।