मिर्ज़ापुर: युवाओं को रोजगार देने को संकल्पित है सरकार, चंदईपुर में अयोजित वृहद रोजगार मेले में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
मझवा विधानसभा क्षेत्र के चंदईपुर में वृहद रोजगार मेले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। वृहद रोजगार मेले में 25000 लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। नौकरी अब आपके दरवाजे पर है। मेले में 68 कंपनियां आई हैं। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।