मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर उतरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर, मंत्री राजभर ने किया स्वागत
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर रविवार की दोपहर 12:00 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर उतरा। स्वागत करने के लिए मंत्री अनिल राजभर, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रास्ते को बंद करा दिया था।