मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग का उपाध्यक्ष बनाने पर विंध्याचल निवासी सोहनलाल श्रीमाली ने पत्रकारों से की वार्ता
मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल क्षेत्र के निवासी सोहनलाल श्रीमाली को उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का पदभार दिया है। पदभार के प्राप्ती के बाद वह सर्वप्रथम मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए मिर्जापुर जनपद पहुंचे। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।