मिर्ज़ापुर: उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस द्वारा बंद किए गए रास्ते के बाद लगा भीषण जाम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मिर्जापुर जनपद में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर पुलिस द्वारा रास्ता बंद किए जाने के बाद बरौधा पुल के पास भीषण जाम लग गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। जाम में फंसे लोगों ने कहा कि कड़ी धूप में आधे से एक घंटे तक परेशान होना पड़ा।