अनूपपुर: वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई, मिनी ट्रक और सेमल की लकड़ी जब्त
अनूपपुर। जैतहरी वन परिक्षेत्र के वेंकटनगर क्षेत्र में वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गश्ती दल ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही लगभग 4.5 घन मीटर सेमल की लकड़ी एवं आयशर मिनी ट्रक (CG10R1013) को जब्त किया है। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वन अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।