कहरा: बलुआहा पुल के समीप एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरा नीचे, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
सहरसा जिले के जलई ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा पुल समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी बाइक चालक का नाम धर्मेंद्र कुमार जो कि जलई ओपी थाना के बलियासिमेर गांव वार्ड 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।