टीकमगढ़: गांधी चौराहा: साइबर ठगी के खिलाफ सड़क पर उतरी टीकमगढ़ पुलिस: जनजागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटकों से दिया सुरक्षा का संदेश
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे प्रदेशभर मे 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक सेफ क्लिक अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को सार्वजनिक स्थलों वाले क्षेत्र में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।