पीपलखूंट: पीपलखूंट में धामण सांपों की अनोखी जंग कैमरे में कैद, क्षेत्र और मादा पर कब्जे को लेकर घंटों चला संघर्ष
जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में धामण प्रजाति के दो विशाल नर सांपों की अनोखी जंग कैमरे में कैद हुई है। सांपों के इस संघर्ष को देखकर लोग पहले इसे मेटिंग समझ बैठे, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह दो नर सांपों के बीच क्षेत्राधिकार और मादा पर कब्जे को लेकर होने वाली लड़ाई थी। यह दृश्य लंबे समय तक चलता रहा और आसपास मौजूद लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। प्रतापगढ़