कानपुर: कल्याणपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर की गई चोरी, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास तीन में घर में घुसकर एक चोर ने दिनदहाड़े वेल्डिंग मशीन चोरी कर ली थी।चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और फुटेज सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर 12:15 बजे वायरल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।