सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक इंटर के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उबरिया खुर्द गांव निवासी बाबूराम यादव का पुत्र कन्हैया पांडेपुर के कालेज में इंटर की पढ़ाई करता था, उसका सेंटर सवायजपुर के शंकुतला इंटर कालेज में गया था। जहां वह इंटर की परीक्षा दे रहा था।