भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईदुल अजहा का पर्व, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
भीलवाड़ा शहर में ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा पूरे उत्साह, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह में सुबह 8 बजे पुलिस एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच ईद की मुख्य नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।