अथमलगोला: अथमलगोला में हत्या के प्रयास मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
अथमलगोला थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास की घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद बुधवार की दोपहर करीब एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।