बाह: मंसुखपुरा में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रवि पुत्र बंशी (19) निवासी रोर, थाना बमौरी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव बड़ापुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हा