सिकंदरा: नदी पुरवा के पास सेंगुर नदी किनारे पीपल के पेड़ के नीचे मिला अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव, इलाके में फैली सनसनी
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नदी पुरवा गांव के पास से निकली सेगुर नदी किनारे रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव नदी किनारे खड़े पीपल के पेड़ के नीचे फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, नदी पुरवा गांव के ग्रामीण रविव