गुण्डरदेही: नगर पंचायत अर्जुंदा में 29 मई को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, हितग्राहियों को मिलेंगे शासन के योजनाओं के लाभ
सुशासन तिहार 2026: नगर पंचायत अर्जुंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 29 मई को शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत अर्जुंदा में 29 मई 2026 जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।