Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image

*पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, थाना सदर बाजार का किया आकस्मिक निरीक्षण शाहजहांपुर -पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, थाना सदर बाजार, थाना कोतवाली एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान एसपी द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन से शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की सूचना अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 के माध्यम से उपलब्ध कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। एसपी द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में निरंतर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, नियमित भ्रमण एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनसामान्य में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। पैदल गश्त उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सदर बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, अभिलेखों का रख रखाव, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी पुलिसिंग निरंतर जारी है।