रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की हुई बैठक, स्टेशन पर निर्माण कार्यो में तेजी लाने की मांग
सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में स्टेशन अधीक्षक सोनभद्र राममनी सारस्वत व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर राजेश प्रसाद भी मौजूद थे। बैठक के बाद स्टेशन पर हो रहे नवनिर्माण और विकास कार्यों का जायजा भी सलाहकार समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लिया गया। मौके पर स्टेशन सलाहकार समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।