परबतसर: परबतसर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होटल संचालक को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त होटल संचालक को परबतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जगदीश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी गोपाल राम जाट को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किया।